छत से धक्का देकर पत्नी की हत्या मामले में पति सहित तीन गिरफ्तार

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 01 Jan, 2025 07:52 PM

three arrest in case of murder of woman in gurgaon

सेक्टर-5 थाना एरिया में छत से धक्का देकर पत्नी की हत्या करने के मामले में पुलिस ने मृतका की सास कांता को भी गिरफ्तार कर लिया। मृतका के भाई की शिकायत पर कार्रवाई हुए पति रोहित व ससुर राजबीर को बीते मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया था।

गुडग़ांव, (ब्यूरो): सेक्टर-5 थाना एरिया में छत से धक्का देकर पत्नी की हत्या करने के मामले में पुलिस ने मृतका की सास कांता को भी गिरफ्तार कर लिया। मृतका के भाई की शिकायत पर कार्रवाई हुए पति रोहित व ससुर राजबीर को बीते मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने बुधवार को आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां से आरोपी रोहित को एक दिन के पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया गया है। जबकि आरोपी राजवीर व कांता को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें।


मृतका के भाई ने सेक्टर-5 थाना पुलिस को लिखित शिकायत में बताया कि उसकी बहन रितु की शादी वर्ष 2007 में गुडग़ांव गांव निवासी रोहित के साथ हुई थी। बीते 30 दिसंबर को सूचना मिली कि उसकी बहन रितु की छत से गिरने से मौत हो गई है। मृतका के भाई ने आरोप लगाया कि उसके जीजा रोहित ने अपने परिवार वालों के साथ मिलकर उसकी बहन को छत से नीचे फेंका है, जिस कारण उसकी मौत हुई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करके मृतका के पति, सास व ससुर को गिरफ्तार किया था।


पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने पारिवारिक कलह के चलते अपनी पत्नी को छत से धक्का दे दिया था। नीचे गिरने से उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि पति व पत्नी रितु के बीच विभिन्न कारणों से आए दिन झगड़ा होता रहता है। मृतका की लगभग 14 वर्षीय एक लडक़ी व 10 वर्षीय एक लडक़ा है।  


रोहित व रितु (मृतका) की शादी वर्ष 2007 में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच विवाद होने लगा था। पारिवारिक कलह में पति व पत्नी दोनों एक-दूसरे पर आरोप लगाते थे। परिवार के लोगों व रिश्तेदारों के समझाने पर भी मामला शांत नहीं हुआ था। ऐसे में पति-पत्नी का विवाद वर्ष 2012 में सेक्टर-5 थाना में पहुंचा था। हालांकि बाद में इस विवाद में दोनों बीच समझौता जरूर हुआ, लेकिन पति-पत्नी के बीच यह विवाद अब तक चल रहा था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!