चोरों ने दिनदहाड़े चुराए 80 हजार के गहने व नकदी, मामला दर्ज

Edited By Isha, Updated: 11 Oct, 2019 12:30 PM

thieves stole 80 thousand jewels and cash in broad daylight case registered

चिचड़ान मोहल्ला कैथल से चोर हजारों की नकदी, जेवरात व अन्य सामान चोरी करके ले गए। मकान मालिक विनोद कुमार ने चोरी की शिकायत सिटी पुलिस को दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया..........

कैथल (सुखविंद्र) : चिचड़ान मोहल्ला कैथल से चोर हजारों की नकदी, जेवरात व अन्य सामान चोरी करके ले गए। मकान मालिक विनोद कुमार ने चोरी की शिकायत सिटी पुलिस को दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया और जांच शुरू कर दी।

विनोद कुमार ने बताया कि चोर गत 9 अक्तूबर की रात्रि को उसके मकान का ताला तोड़कर 1 लैपटॉप, 80,000 की नकदी, जेवरात व अन्य सामान चोरी करके ले गए। हैड कांस्टेबल रणधीर सिंह ने बताया कि अज्ञात पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!