Haryana में इन अफसरों पर गिर सकती है गाज, जानिए क्यो सिंचाई मंत्री ने की थी एक्शन की सिफारिश

Edited By Isha, Updated: 13 Jun, 2025 05:21 PM

these officers may face action in haryana

हरियाणा सरकार ने सिंचाई विभाग के भ्रष्ट अधिकारियों खिलाफ कार्रवाई करने का मन बना लिया है। यह कार्रवाई सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी की सिफारिश पर की जा रही है। सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी की सिफारिश पर 70

हरियाणा डेस्क: हरियाणा सरकार ने सिंचाई विभाग के भ्रष्ट अधिकारियों खिलाफ कार्रवाई करने का मन बना लिया है। यह कार्रवाई सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी की सिफारिश पर की जा रही है। सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी की सिफारिश पर 70 अधिकारियों को चार्जशीट किया गया है। इनमें चीफ इंजीनियर, एसई, एक्सईएन,एसडीओ, जेई शामिल है। सिंचाई विभाग ने पिछले दिनों कई जिलों में निर्माणाधीन प्रोजेक्टों के सैंपल लिए थे, जो फेल पाए गए हैं। हरियाणा सरकार ने इसके लिए एक जांच कमेटी भी बनाई थी। फिलहाल मुख्यालय की ओर से सभी जिलों के सिंचाई प्रमुखों को चार्जशीट के आर्डर भेजे जा रहे हैं। हालांकि अभी तक विभाग ने नामों का खुलासा नहीं किया है।विजिलेंस टीम की ओर से सैंम्पल लेकर जांच के लिए भेजे गए थे। महेंद्रगढ़ जिले से करीब 5 सैंपल भरे गए थे। यह सैंपल रोहतक की टीम द्वारा लिए गए थे।

बता दें कि नारनौल ब्रांच नहर के नवीनीकरण व महेंद्रगढ़ डिस्ट्रीब्यूटरी से लेकर माधोगढ़ घाटी तक डाली गई प्रेशराइज्ड पाईप लाईप के सैंपल फैल पाएं गए है। नारनौल ब्रांच नहर के नवीनीकरण के चल रहे कार्य के सैंपल श्रीराम औद्योगिक अनुस्थान दिल्ली को भेजा गया था।

डिस्ट्रीब्यूटरी से लेकर माधोगढ़ घाटी तक डाली गई प्रेशराइज्ड पाईप लाईप के सैंपल केंद्रीय पैट्रो रसाईन यांत्रिकी औद्योगिक संस्थान बद्दी लैंबस में भेजा गया था। यह दोनों सैंपल फेल पाएं गए है। इन सभी की रिर्पोट मुख्य अभियंता के द्वारा आयुक्त एवं सचिव हरियाणा सरकार सिंचाई विभाग को भेजी गई थी। अब प्रदेश सरकार इन कार्यो से जुडे अधिकारियों पर चार्ज शीट की तैयारी कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!