हरियाणा के इन 20 ऐतिहासिक स्थलों का होगा जीर्णोद्धार, सरकार खर्च करेगी 95 करोड़ रूपये

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 16 Sep, 2025 04:10 PM

these 20 historical places of haryana will be renovated

हरियाणा सरकार ने राज्य के 20 प्रमुख ऐतिहासिक स्मारकों के संरक्षण और सौंदर्यीकरण के लिए 95 करोड़ 17 लाख रुपये खर्च करने का निर्णय लिया है। यह कार्य 18 सितंबर से शुरू होकर 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़े के अंतर्गत किया जाएगा।

चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने राज्य के 20 प्रमुख ऐतिहासिक स्मारकों के संरक्षण और सौंदर्यीकरण के लिए 95 करोड़ 17 लाख रुपये खर्च करने का निर्णय लिया है। यह कार्य 18 सितंबर से शुरू होकर 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़े के अंतर्गत किया जाएगा।

पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा इस अभियान की शुरुआत नारनौल से करेंगे, जो बावड़ियों, मकबरों और महलों का शहर माना जाता है। यह पहली बार है जब प्रदेश में इतनी बड़ी राशि स्मारकों के संरक्षण और विकास पर खर्च की जा रही है।

महेंद्रगढ़ के 9 संरक्षित स्थल शामिल

डॉ. शर्मा ने बताया कि पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के सहयोग से नारनौल के चोर गुंबद से इस विशेष अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। इसके तहत महेंद्रगढ़ जिले के 9 संरक्षित स्थलों और 7 अन्य जिलों के 11 स्मारकों का जीर्णोद्धार होगा।

इन ऐतिहासिक स्थलों का होगा जीर्णोंद्धार

वहीं नारनौल में शोभा सागर पर 7.43 करोड़, मिर्जा अलीजान की बावड़ी पर 5.35 करोड़, मुकुंदपुरा बावड़ी पर 6.96 करोड़, पीर तुर्कमान पर 3.34 करोड़, टिपोलिया गेट पर 3.68 करोड़, बीरबल का छत्ता पर 2.55 करोड़, बावड़ी पॉलिटेक्निक पर 7.54 करोड़ और किला इस्लामपुरा पर 8.99 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। चोर गुंबद के जीर्णोद्धार पर 1.20 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

7 जिलों में 48 करोड़ रूपये होंगे खर्च

डॉ. शर्मा ने बताया कि 7 जिलों में 11 अन्य स्मारकों पर कुल 48 करोड़ रुपये व्यय होंगे। इसमें कैथल की भाई की बावड़ी, जींद का किला जफरगढ़, सफीदों किला, भिवानी का लोहारू किला, गुरुग्राम का लाल गुंबद और बादशाहपुर बावली शामिल हैं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!