पार्टी छोड कर भागने वालों को दौबारा से पार्टी में कोई स्थान नहींः पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चैटाला

Edited By Isha, Updated: 06 Jun, 2019 12:44 PM

there are no places in the party  chotala

गोहाना पहुंचे इनलो सुप्रीमो व् पूर्व सीएम ओमप्रकाश चोटाला ने गांव नूरन खेड़ा में कार्यकर्ताओ को संभोधित करते हुए एक बार फिर कांग्रेस व बीजेपी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव हारने

सोनीपत (सुनील जिंदल): गोहाना पहुंचे इनलो सुप्रीमो व् पूर्व सीएम ओमप्रकाश चोटाला ने गांव नूरन खेड़ा में कार्यकर्ताओ को संभोधित करते हुए एक बार फिर कांग्रेस व बीजेपी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव हारने से हताश ना हो ऐसा समय पहले भी आया है। हिम्मत बनाए रखें लोकसभा चुनाव के परिणाम का नतिजा विधानसभा चुनाव में जरूर हासिल होगा। उन्होंने कहा कि 
पार्टी छोड कर भागने वालों को दौबारा से पार्टी में कोई स्थान नहीं ।

वनवास काटने के बाद इनेलो पार्टी सरकार बनाएगी और कांग्रेस के कुशासन के 10 साल व भाजपा के 5 का आम जनता के लिए किए गए नुकसान की भरपाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हरेक पढे लिखें नौजवान को रोजगार देने का काम किया जाए चाहे उनके परिवार ने वोट दिया हो या ना दिया हो।

चोटाला ने कहा कि विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों की लिस्ट कार्यकत्र्तां ने तैयार करनी है। अगर कोई उम्मीदवार गरीब होगा तो उसको चुनाव लडने के लिए चंदा इकट्ठा करके राशि भी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि डियन नैशनल लोकदल पार्टी का 15 साल का वनवास खत्म हो चुका है सत्ता में आते ही हरियाणा के हर एक पढे लिखें नौजवान को रोजगार दिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!