फिर इंसानियत हुई शर्मसार, 13 साल की बच्ची से रेप

Edited By Isha, Updated: 26 Jul, 2019 06:24 PM

सोनीपत के कुंडली थाना क्षेत्र  में इंसानियत को शर्मसार करने का वाला मामला सामने आया है  जहां पर एक 13 साल की नाबालिग बच्ची को एक शख्स ने अपनी हवस का शिकार बनाया। पूरे मामले का खुलासा

सोनीपत (पवन राठी): सोनीपत के कुंडली थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने का वाला मामला सामने आया है  जहां पर एक 13 साल की नाबालिग बच्ची को एक शख्स ने अपनी हवस का शिकार बनाया। पूरे मामले का खुलासा तब हुआ तब बच्चे के पेट में दर्द हुआ तो उसने अपने परिजनों से बताया कि करीब तीन-चार महीने पहले युवक ने उसके साथ रेप किया था। फिलहाल बच्चे की तबीयत बहुत ज्यादा खराब है और उसे इलाज के लिए खानपुर पीजीआई रेफर कर दिया गया है वहीं आरोपी फरार है । पुलिस ने टीम बनाकर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

डीएसपी हरेंद्र ने बताया कि कुंडली थाना क्षेत्र में एक 13 साल की नाबालिक लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया है.. परिजनों ने लिखित शिकायत में बताया कि उनके बेटे के पेट में दर्द हुआ था और उसे अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल कराया गया जहां पर उसने अपने परिजनों से आप बीती बताई और बताया कि यूपी के अरमान ने उसके साथ तीन-चार महीने पहले रेप किया था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!