वृंदावन जाने निकला था युवक, फरीदाबाद में भयानक हादसे ने छीन ली जिंदगी; पत्नी और दो मासूम बच्चों का छिन गया सहारा

Edited By Harman, Updated: 01 Jun, 2026 04:29 PM

young man set out for vrindavan horrific accident in faridabad claims his life

हरियाणा के फरीदाबाद से एक भयानक हादसे की खबर सामने आई है। यहां वृंदावन के लिए जा रहा एक युवक दर्दनाक सड़क हादसे का शिकार हो गया और उसकी मौत हो गई।

फरीदाबाद : हरियाणा के फरीदाबाद से एक भयानक हादसे की खबर सामने आई है। यहां वृंदावन के लिए जा रहा एक युवक दर्दनाक सड़क हादसे का शिकार हो गया और उसकी मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना फरीदाबाद में नेशनल हाईवे नंबर 19 पर सेक्टर 28 मेट्रो स्टेशन के पास की है। मृतक की पहचान  28 वर्षीय विजय गौतम के रुप में हुई है जो कि मूल रूप से यूपी का रहने वाला था। वह अपने परिवार के साथ गाजियाबाद में किराए पर रहता था। इसके परिवार में उसकी पत्नी सहित एक बेटा और बेटी साथ में रहते है। वह एक निजी कंपनी में काम करता था। 

बताया गया है कि रविवार देर रात वह गाजियाबाद से वृंदावन के लिए बाइक पर निकला था। रास्ते में उसकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। वहीं विजय की मौत की खबर सुनते परिवार में कोहराम मच गया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!