नशीला पदार्थ देकर युवती से रेप, अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 30 May, 2026 08:28 PM

woman raped in gurgaon after friendship on matriumonial site

शादी का झांसा देकर एक युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने और फिर अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। आरोपी ने युवती को ब्लैकमेल कर साढ़े नौ लाख रुपये की ठगी भी की। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर सदर थाने में शुक्रवार...

गुड़गांव,(ब्यूरो): शादी का झांसा देकर एक युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने और फिर अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। आरोपी ने युवती को ब्लैकमेल कर साढ़े नौ लाख रुपये की ठगी भी की। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर सदर थाने में शुक्रवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक,  शिकायत में दिल्ली की रहने वाली 30 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि कुछ समय पहले वैवाहिक वेबसाइट (शादी डॉट कॉम) के जरिए उसकी पहचान उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी एक युवक से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ने लगी। आरोप है कि बीती 11 अप्रैल को आरोपी ने पीड़िता को गुरुग्राम के सेक्टर-38 में बुलाया। वहां उसने पीड़िता को जूस में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद बेहोशी की हालत में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और इस दौरान उसकी कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिए गए।

 

होश में आने पर जब पीड़िता ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उसे शादी करने का झांसा देकर शांत करा दिया। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता के अश्लील फोटो और वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। बदनामी के डर से पीड़िता ने आरोपी को अलग-अलग किस्तों में कुल 9 लाख 50 हजार रुपये दे दिए। इसके बावजूद जब आरोपी की मांगें बंद नहीं हुईं, तो पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।  जांच अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान सामने आए साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!