शातिर चोरों ने कपड़े की दुकान को बनाया निशाना, पूरी घटना सीसीटीवी में कैद

Edited By vinod kumar, Updated: 13 Oct, 2020 01:43 PM

theft in a clothes shop in ambala

अंबाला में इन दिनों चोरों के हौसले काफी बुलंद हैं, उन्हें किसी भी तरह का भय नहीं है। ताजा मामले में अंबाला में एक कपडे की दुकान में चोरी करने घुसे चोरों की ऐसी तस्वीरें सीसीटीवी में कैद हो गई जो खुद इस बात का प्रमाण दे रही हैं। सीसीटीवी में कैद...

अंबाला (अमन कपूर): अंबाला में इन दिनों चोरों के हौसले काफी बुलंद हैं, उन्हें किसी भी तरह का भय नहीं है। ताजा मामले में अंबाला में एक कपडे की दुकान में चोरी करने घुसे चोरों की ऐसी तस्वीरें सीसीटीवी में कैद हो गई जो खुद इस बात का प्रमाण दे रही हैं। सीसीटीवी में कैद तस्वीरों में ये साफ दिखाई दे रहा है कि चोर बड़ी फुरसत से चुन-चुन कर दुकान से कपड़े चुरा रहे हैं और जब एक चोर को दुकान में पड़ी जैकेट पसंद आई तो चोर उसे पहनकर ट्राई करता हुआ भी नजर आ रहा है।

जिसके बाद बड़े ही आराम से चोरी की वारदात को अंजाम देकर चोर मौके से फरार हो गए। यह घटना अंबाला शहर के पॉर्श इलाके सेक्टर 9 की मार्केट की हैं। यहां एक दुकान से चोर हजारों का माल लेकर रफूचक्कर हो गए हैं। दुकान के मालिक ने पुलिस को इसकी शिकायत सौंप दी है। दुकानदार ने बताया कि चोरों से जब शटर नहीं टूटा तो उन्होंने दूसरे दरवाजे से दाखिल होकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। 

वहीं सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी देते हुए सेक्टर 9 पुलिस थाने के एसएचओ ने बताया कि चोरों ने दुकान से कपडे, पैंट, जूते और जैकेट चुराई और जो जो कपड़ा उन्हें फिट आया वो चुराकर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!