Edited By vinod kumar, Updated: 11 May, 2021 05:12 PM

हरियाणा में मौसस एक बार फिर करवट लेगा। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में कल और परसों बारिश और ओले गिर सकते हैं। इसके साथ धूल रहित तेज हवाएं भी चल सकती हैं। वहीं दूसरी ओर राज्य के कई जिलों में दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। दिन का तापमान...
चंडीगढ़: हरियाणा में मौसस एक बार फिर करवट लेगा। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में कल और परसों बारिश और ओले गिर सकते हैं। इसके साथ धूल रहित तेज हवाएं भी चल सकती हैं। वहीं दूसरी ओर राज्य के कई जिलों में दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। दिन का तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री तक कम हो गया है।
हिसार जिला में पारा 39.0 रहा, जोकि दो डिग्री कम दर्ज किया गया है। वहीं करनाल में पारा 33 डिग्री रहा, यह सामान्य से पांच डिग्री कम रहा। बता दें कि कुछ दिन पहले भी प्रदेश में मौसम में बदलाव आया था। कई जिलों में बारिश के साथ जमकर ओले पड़े थे। रेवाड़ी में तो तेज आंधी के कारण एक टेंपो पलट गया था। हालांकि इसमें चालक को कोई चोट नहीं आई थी।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)