Edited By Manisha rana, Updated: 02 Aug, 2025 07:46 AM

हरियाणा में मौसम ने करवट ले ली है। आज मौसम विभाग ने 5 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
हरियाणा डेस्क : हरियाणा में मौसम ने करवट ले ली है। आज मौसम विभाग ने 5 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। जिनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, नूंह और पलवल शामिल हैं। इसके अलावा विभाग ने फ्लैश अलर्ट भी जारी किया है, जिसके तहत हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, कैथल, जींद, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर जिलों में मौसम बिगड़ेगा। इन जिलों के आसपास के क्षेत्रों में साढ़े 8 बजे तक गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है।
अब तक 27 प्रतिशत ज्यादा हुई बारिश
बता दें कि सुबह से ही हिसार में बारिश लगी हुई है। जबकि चरखी दादरी में बूंदाबांदी हो रही है। पूरे हरियाणा में 5 अगस्त तक मौसम खराब रहने की संभावना है। हरियाणा में अब तक सामान्य से 27 प्रतिशत ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। 1 अगस्त तक औसतन 208.8 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन प्रदेश में 264.5 मिमी बारिश हुई।
मौसम विभाग ने अगले दिन 3 दिन बारिश का अलर्ट जारी किया है। 3,4,5 तारीख तक मौसम खराब रहेगा। 3 अगस्त को बारिश का यलो अलर्ट रहेगा। कई जिलों में ज्यादा तो कई में कम बारिश की संभावना जताई गई है। 4 अगस्त पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में 50 से 75 प्रतिशत बारिश की संभावना है, जबकि पंचकूला और यमुनानगर में बारिश का अलर्ट है। 5 अगस्त सिरसा जिले को छोड़कर बाकी जिलों में बारिश की संभावना है। कई जिलों में तो अलर्ट भी जारी किया गया है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)