Haryana Monsoon: हरियाणा में कल का दिन भारी! कई जिलों में झमाझम बारिश, यलो अलर्ट जारी

Edited By Manisha rana, Updated: 27 Jul, 2025 07:49 AM

heavy rain in haryana tomorrow

हरियाणा में मानसून फिर से जोर पकड़ने लगा है। सूबे में आज 16 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई।

हरियाणा डेस्क: हरियाणा में मानसून फिर से जोर पकड़ने लगा है। सूबे में आज 16 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई। वहीं अन्य जिलों में मौसम साफ रहेगा। बीते दिन रेवाड़ी, गुरुग्राम, भिवानी, चरखी दादरी और महेंद्रगढ़ में हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक कल से फिर मानसून एक्टिव होगा और पूरे प्रदेश में बारिश हो सकती है। जबकि सूबे के 12 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

प्रदेश में मौसम के बदलने से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक  प्रदेश में अब तक 17% ज्यादा बारिश हो चुकी है। 26 जुलाई तक औसतन 179.9 एमएम बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन 211.3 एमएम बारिश अब तक दर्ज की जा चुकी है। अब तक सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर में 473.3 एमएम दर्ज की गई है। 

कल इन जिलों में होगी बारिश 
 
बता दें कि कल पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक और भिवानी में 50 से 75% और चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में 75 से 100% बारिश हो सकती है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!