Haryana Weather: घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर, हरियाणा के इन 16 जिलों में आज होगी तूफानी बारिश

Edited By Manisha rana, Updated: 31 Jul, 2025 08:18 AM

it will rain in 16 districts of haryana today

हरियाणा में मौसम सुहावना हो गया है। सूबे के 9 जिलों में बारिश हो रही है, जिनमें हिसार, पानीपत, सोनीपत, जींद, फतेहाबाद, महेंद्रगढ़-नारनौल और सिरसा शामिल हैं।

हरियाणा डेस्क: हरियाणा में मौसम सुहावना हो गया है। सूबे के 9 जिलों में बारिश हो रही है, जिनमें हिसार, पानीपत, सोनीपत, जींद, फतेहाबाद, महेंद्रगढ़-नारनौल और सिरसा शामिल हैं। वहीं दादरी और झज्जर में बूंदाबांदी हो रही है। बता दें कि अंबाला, गुरुग्राम और कुरुक्षेत्र में भी रात को झमाझम बारिश हुई। विभाग ने आज प्रदेश के 16 जिलों में बारिश के आसार जताए हैं।

PunjabKesari

मौसम विभाग ने प्रदेश के 16 जिलों जिसमें सिरसा, हिसार, भिवानी, फतेहाबाद, चरखी दादरी, जींद, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल, पंचकूला और यमुनानगर शामिल हैं। यहां गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। अगले 4 दिन मौसम खराब रह सकता है।

PunjabKesari

आईएमडी के मुताबिक कल 16 जिलों फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, झज्जर, सोनीपत, पानीपत, अंबाला और पंचकूला बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 2 और 3 अगस्त को पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। कैथल, जींद, हिसार, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद में बूंदाबांदी और पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल में तेज बारिश की संभावना है। वहीं 3 अगस्त को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में बारिश के आसार हैं। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!