Haryana Weather: हरियाणावासी अगले 4 दिन रहें सावधान! होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया Alert

Edited By Manisha rana, Updated: 01 Aug, 2025 09:29 AM

heavy rain in haryana for 4 days

हरियाणा में आज मौसम खराब रहेगा। मौसम विभाग ने 5 जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई है जिनमें सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी शामिल हैं।

हरियाणा डेस्क: हरियाणा में आज मौसम खराब रहेगा। मौसम विभाग ने 5 जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई है जिनमें सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी शामिल हैं। फतेहाबाद के जाखल में बारिश हो रही है। वहीं कई जिलों में बूंदाबांदी जारी है। बाकी 15 जिलों में भी बारिश हो सकती है। आईएमडी ने अगले 4 दिनों तक सूबे में बारिश होने का अनुमान जताया है। 

PunjabKesari

बता दें कि बीते दिन कई जिलों में बारिश हुई। कई जगह सड़कें जलमग्न हो गई। इस बारिश के कारण कारें डूब गई।  इसके साथ ही फतेहाबाद की बीघड़ रोड पर करंट लगने से एक गाय की मौत हो गई, वहीं नूंह में सरकारी दफ्तरों और महिला थाने में पानी भर गया। बहादुरगढ़ में गुरूवार सुबह और रात में हुई बरसात ने आम आदमी के लिए मुसीबतें पैदा कर। शहर में जगह जगह जलभराव ने लोगों की परेशानी को बढ़ा दिया है। 

प्रदेश में अब तक सामान्य से ज्यादा बारिश हो चुकी है। 31 जुलाई तक औसतन 203.8 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन 245.1 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले 4 दिन भी बारिश की संभावना जताई है। कई जिलों में अलर्ट भी जारी किया है। मौसम के बदलाव से हरियाणावासियों को गर्मी से राहत मिली है।   

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!