नारनौल में रिश्वतखोरी का पर्दाफाश ! ACB ने 2 को रंगे हाथों पकड़ा, ब्रांच के IO की भूमिका भी संदेह में

Edited By Krishan Rana, Updated: 14 Apr, 2026 09:20 PM

bribery racket busted in narnaul acb catches two red handed branch io s role s

हरियाणा के नारनौल में बैंक खाता अनफ्रीज कराने के नाम पर रिश्वत मांगने का मामला सामने

नारनौल (भालेंद्र यादव) : हरियाणा के नारनौल में बैंक खाता अनफ्रीज कराने के नाम पर रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने कार्रवाई करते हुए नारनौल के महावीर चौक से दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 10 हजार रुपए भी बरामद किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार महेंद्रगढ़ के सतनाली क्षेत्र के जवाहर नगर निवासी नीरज ने बताया कि उसका बैंक खाता फ्रीज हो गया था। इसी दौरान उसे सुल्तानपुर (यूपी) की साइबर क्राइम शाखा से कॉल आई, जिसमें खाता अनफ्रीज कराने के बदले 10 हजार रुपए की मांग की गई। नीरज ने इसकी शिकायत ACB को दी।

योजना के तहत नीरज ने आरोपियों को पैसे देने के लिए बुलाया। जैसे ही उसने 10 हजार रुपए दिए, ACB टीम ने मौके पर पहुंचकर गौरव नामक युवक को रंगे हाथों पकड़ लिया। उसके पास से 500-500 के 20 नोट बरामद हुए। गौरव से पूछताछ के बाद ACB ने उसकी निशानदेही पर जितेंद्र नाम के दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि जितेंद्र, सुल्तानपुर साइबर ब्रांच के IO सत्येंद्र का भाई है और उसी के कहने पर पैसे लेने आया था।

ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कार्रवाई

तहसीलदार अजय कुमार ने बताया कि उन्हें ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था। उनकी मौजूदगी में पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया गया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। ACB अधिकारियों के अनुसार, मामले में गहन जांच की जा रही है। मुख्य आरोपी साइबर ब्रांच के IO सत्येंद्र की भूमिका भी जांच के दायरे में है। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)               

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!