Haryana Weather: आज पूरे हरियाणा में गरज-चमक के साथ होगी बारिश, IMD ने जारी किया Alert

Edited By Manisha rana, Updated: 23 Jul, 2025 07:54 AM

today there will be rain with thunder and lightning in entire haryana

हरियाणा में मानसून की सक्रियता एक बार फिर बढ़ी है। हरियाणा में मानसून टर्फ पहुंचने से कई जिलों में बारिश हुई।

हिसार : हरियाणा में मानसून की सक्रियता एक बार फिर बढ़ी है। हरियाणा में मानसून टर्फ पहुंचने से कई जिलों में बारिश हुई। मौसम विभाग ने 23, 27 और 28 जुलाई को लेकर तेज बारिश का यैलो अलर्ट जारी किया है। आज के लिए मौसम विभाग ने सभी 22 जिलों में बारिश होने का अनुमान जताया है। बारिश के कारण तापमान में कमी बनी हुई है। दोपहर का तापमान 26.6 से 36.6 डिग्री सैल्सियस के बीच दर्ज किया गया। यह सामान्य से 4 डिग्री सैल्सियस कम था। भारतीय मौसम विभाग द्वारा दर्ज आंकड़ों अनुसार शाम 5 बजे तक अम्बाला में 18.1, हिसार में 5, करनाल में 2.8, फरीदाबाद में 0.5, कौल कैथल में 1.0, महेन्द्रगढ़ में 12.0, सोनीपत में 1.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। भिवानी व सिरसा में मामूली बूंदाबांदी हुई। रात्रि को हरियाणा के कई जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिला।

PunjabKesari

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि पिछले काफी दिनों से लगातार बंगाल की खाड़ी की मौसम प्रणालीयों द्वारा लगातार मानसून टर्फ राजस्थान पर बनीं हुई थीं। जैसे ही उन मौसम प्रणालियों का असर समाप्त हुआ मानसून टर्फ हरियाणा के उत्तरी हिस्सों मैं यानी तराई क्षेत्रों में पहुंच गई, जिससे पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल में हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया गया। अलसुबह एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से एक चक्रवातीय सर्कुलेशन उत्तरी राजस्थान और दक्षिणी पंजाब पर बनने से मानसून टर्फ हरियाणा एन.सी. आर. दिल्ली पर एक बार फिर से पहुंच गई है जिसकी वजह से हरियाणा में बिखराव वाली हल्की बारिश बूंदाबांदी की गतिविधिर्या दर्ज की जा रही हैं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!