सावधान! हरियाणा में इस दिन से फिर एक्टिव होगा Monsoon, IMD ने कर दी भविष्यवाणी, जानें कब बरसेंगे बादल

Edited By Manisha rana, Updated: 25 Jul, 2025 07:42 AM

monsoon will be active again in haryana from this day

हरियाणा में मौसम ने करवट ले ली है। सूबे में आज और कल बारिश कम होगी।

हरियाणा डेस्क: हरियाणा में मौसम ने करवट ले ली है। सूबे में आज और कल बारिश कम होगी। मौसम विभाग के अनुसार आज 14 जिलों में मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा, जबकि पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत में थोड़ी बारिश की संभावना जताई गई है। दो दिन बाद 27 जुलाई से फिर से मानसून सक्रिय होगा और पूरे हरियाणा में फिर से बारिश होगी। उस दिन पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरूक्षेत्र, करनाल, पानीपत और सोनीपत में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

PunjabKesari

मौसम विभाग के मुताबिक सूबे में अब तक सामान्य से 23 प्रतिशत ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। 24 जुलाई तक औसतन 170.3 एमएम बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन 208.8 एमएम बारिश अब तक दर्ज की जा चुकी है। अब तक सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर में 472.3 एमएम दर्ज की गई है, जबकि सबसे कम बारिश कैथल में दर्ज की गई। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!