Edited By Deepak Paul, Updated: 11 Jan, 2019 05:03 PM
रियाणा में ठण्ड का कहर जारी है और हिसार में तापमान कई दिनों से सामान्य से नीचे चल रहा है। जिसके चलते आम जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं बढ़ती ठड और घने कोहरे के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है...
हिसार (विनोद सैनी): हरियाणा में ठण्ड का कहर जारी है और हिसार में तापमान कई दिनों से सामान्य से नीचे चल रहा है। जिसके चलते आम जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं बढ़ती ठड और घने कोहरे के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है।
चौधरी चरण सिंह हरियणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के वैज्ञानिक का कहना है कि हरियाणा में मौसम एक बार फिर से करवट ले सकता है। 12 जनवरी को प्रदेश में फिर से बारिश हो सकती है और बारिश के बाद धुंध भी पड़ सकती है। वैज्ञानिक ने किसानों को सलाह देते हुए कहा है की किसान अपनी फसलों में अभी सिचाई रोक दें। उन्होंने कहा की बारिश गेंहू की फसल के लिए वरदान सिद्ध हो सकती है लेकिन सरसों और फल दार पोधों के लिए नुकसान हो सकता है।