चौकीदार की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या, बदमाशों ने दिन दिहाड़े दिया वारदात को अंजाम

Edited By Manisha rana, Updated: 21 May, 2020 10:23 AM

the watchman was beaten to death with sticks

पलवल के गांव नौरंगाबाद में चोरी की शिकायत करने गए 45 वर्षीय चौकीदार की लाठी-डंडा, सरिया व कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी...

पलवल (दिनेश कुमार) : पलवल के गांव नौरंगाबाद में चोरी की शिकायत करने गए 45 वर्षीय चौकीदार की लाठी-डंडा, सरिया व कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही हथीन थाना पुलिस सिविल अस्पताल पहुंच गई। फिलहाल पुलिस का कहना है कि उन्हें हत्या की सूचना मिली थी। लेकिन अभी मृतक के परिजनों की तरफ से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। लिखित शिकायत के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी मुताबिक हथीन थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक चौकीदार को दिन दहाड़े उस समय मौत के घाट उतार दिया गया। जब वह चोरी की शिकायत लेकर गांव निवासी कुछ लोगों के पास गया था। गांव नौरंगाबाद निवासी मनोज ने बताया कि उसका भाई बच्चू निर्माणाधीन मुम्बई एक्सप्रेस वे के लिए तैयार की जाने वाली निर्माण सामग्री की चौकीदारी करने का कार्य करता था। निर्माण सामग्री तैयार होने वाले प्लांट से सरिया चोरी हो गया। जो कि सरिया गांव निवासी नरेश, दीपक व पिद्दा ने किया था। इसी कि शिकायत करने बच्चू उक्त लोगों के पास गया था। जिसको लेकर आपस में बच्चू की उन लोगों से कहासुनी हो गई। 

जिसके चलते उक्त तीनों लोगों ने अपने चार-पांच अन्य साथियों के मिलकर बच्चू पर लाठी-डंडों, सरिया व कुल्हाड़ी से ताबडतोड़ हमला कर दिया। यह सारा घटनाक्रम उसने खेतों पर काम करते समय देखा। जिसकी सूचना उसने अपने परिवार वालों को दी। जैसे ही परिवार वाले मौके पर पहुंचे। तो आरोपी उन्हें देखकर मौके से फरार हो गए। जिसके बाद वह लहू - लौहान अवस्था में बच्चू को उपचार के लिए सिविल अस्पताल लेकर आए। जहां पर चिकित्सकों ने बच्चू को मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच अधिकारी एसआई जोगेंद्र का कहना है कि वह सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंच गए। फिलहाल उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली है। परिजनों से मिलने वाली शिकायत के आधार पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!