Edited By Krishan Rana, Updated: 25 Sep, 2026 01:20 PM

जिला कुरुक्षेत्र में पेट्रोल पंप पर उधार पेट्रोल देने से मना करना सेल्समैन और पंप मालिक को भारी
कुरुक्षेत्र (रणदीप रोड़) : जिला कुरुक्षेत्र में पेट्रोल पंप पर उधार पेट्रोल देने से मना करना सेल्समैन और पंप मालिक को भारी पड़ गया। दो युवकों ने पहले सेल्समैन और मालिक के साथ मारपीट की और फिर करीब 70 हजार रुपये लेकर मौके से फरार हो गए। पूरी वारदात पेट्रोल पंप पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।
मामला कुरुक्षेत्र का है, जहां दो युवक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डलवाने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि युवकों ने उधार पेट्रोल देने की मांग की। जब सेल्समैन ने उधार पेट्रोल देने से इनकार किया तो दोनों युवकों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
बीच-बचाव के लिए पेट्रोल पंप मालिक भी मौके पर पहुंचा, लेकिन आरोप है कि युवकों ने उसके साथ भी मारपीट की। इसके बाद आरोपी करीब 70 हजार रुपये की नकदी लेकर मौके से फरार हो गए।
पेट्रोल पंप पर हुई पूरी वारदात CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। CCTV फुटेज में युवकों की हरकतें साफ तौर पर दिखाई दे रही हैं। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)