बैंक का एटीएम उखाड़ ले गए बदमाश, वारदात सीसीटीवी में कैद

Edited By Isha, Updated: 28 Apr, 2022 05:31 PM

the miscreants took away the atm of the bank

बहल स्थित एक बैंक के एटीएम को एक रिटज गाड़ी से खींचकर तोड़कर ले गए। हालांकि अभी यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि एटीएम मशीन

भिवानी : बहल स्थित एक बैंक के एटीएम को एक रिटज गाड़ी से खींचकर तोड़कर ले गए। हालांकि अभी यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि एटीएम मशीन में कितने पैसे थे। चूंकि जिस जगह पर एटीएम मशीन लगी हुई थी। उस जगह पर बैंक नहीं था। केवल मशीन ही थी। बाद में आरोपित घटनास्थल से करीब छह किलोमीटर दूर गांव गरवा से पहले सड़क किनारे छोड़कर चले गए।


सीसीटीवी फुटेज में कैद वारदात के अनुसार आरोपित सुबह करीब चार बजे के आसपास एक रिटच गाड़ी में सवार हो कर आए। आरोपितों ने रिट्ज गाड़ी को रस्सा बांधकर वहां लगी एटीएम मशीन को केबिन से बाहर निकाल लिया। उसके बाद वे मशीन को कार में लादकर ले गए। घटना की लोगों को सुबह जानकारी मिली। जब लोगों ने एटीएम मशीन के केबिन को टूटा हुआ पाया। बाद में गरवा गांव के लोगों ने गांव के खेतों में एटीएम मशीन पड़ी होने की सूचना पुलिस को दी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!