बदमाशाें ने सीसीटीवी कैमरे व गाड़ी के शीशे तोड़े

Edited By vinod kumar, Updated: 06 Jan, 2020 01:40 PM

the miscreants broke the cctv cameras and glass of the car

गांव धोतड़ में कुछ लोगों ने चोरी की नीयत से मार्कीट में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे तोड़ दिए। लोगों ने वहां खड़ी 2-3 गाडिय़ों के शीशे भी तोड़ दिए। तोडफ़ोड़ की घटना सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई है।

रानियां(सतनाम): गांव धोतड़ में कुछ लोगों ने चोरी की नीयत से मार्कीट में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे तोड़ दिए। लोगों ने वहां खड़ी 2-3 गाडिय़ों के शीशे भी तोड़ दिए। तोडफ़ोड़ की घटना सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई है। 

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के अंदर बनी मार्कीट में दुकानदारों ने संयुक्त रुप से सी.सी.टी.वी. कैमरे लगवा रखे हैं। देर रात्रि कुछ अज्ञात युवक ने इन सी.सी.टी.वी. कैमरों को निशाना बनाते हुए तोड़ दिया। ग्रामीण सोनू पुत्र साजन ने बताया की देर रात्रि 11 बजे के करीब धमाके की आवाज सुनकर मेरे पिता घर से बाहर निकले तो देखा कि कुछ लोग तोड़-फोड़ कर रहे थे। उनके पास तेजधार हथियार थे।

आरोपियों को पकडऩे की कोशिश की गई लेकिन अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग खड़े हुए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सी.सी.टी.वी. फुटेज को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इस घटना के रोषस्वरूप ग्रामीण रानियां थाने में पहुंचे और रोष का इजहार करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की। रानियां थाना प्रभारी साधू राम ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!