गोलियों की गूंजा सोनीपत, शोरूम पर रोहित गोदारा गैंग के बदमाशों ने की फायरिंग...2 करोड़ की मांगी गई थी फिरौती

Edited By Isha, Updated: 27 Feb, 2026 05:43 PM

criminals of rohit godara gang opened fire at the showroom

जिला सोनीपत के बहालगढ़ चौक पर आज उस समय हड़कंप मच गया जब बाइक सवार तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े पहल न्यूट्रिशन (Pahal Nutrition) के शोरूम को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी

सोनीपत (सन्नी मलिक): जिला सोनीपत के बहालगढ़ चौक पर आज उस समय हड़कंप मच गया जब बाइक सवार तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े पहल न्यूट्रिशन (Pahal Nutrition) के शोरूम को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके पर फिरौती की एक पर्ची फेंककर फरार हो गए। इस घटना के पीछे कुख्यात रोहित गोदारा गैंग का हाथ बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, शोरूम मालिक को करीब दो महीने पहले सोशल मीडिया और व्हाट्सएप के माध्यम से धमकी दी गई थी। गैंग के सक्रिय सदस्य महेंद्र सहारण ने व्हाट्सएप मैसेज भेजकर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी (Protection Money) मांगी थी। फिरौती न देने पर आज बदमाशों ने फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश की।

घटना की सूचना मिलते ही सोनीपत पुलिस के आला अधिकारी और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की कई टीमें मौके पर पहुँचीं। पुलिस ने शोरूम के अंदर और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज को कब्जे में ले लिया है। शुरुआती जांच में इसे पूरी तरह से रंगदारी का मामला माना जा रहा है।


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!