Car Fire: सोनीपत में कार बनी आग का गोला, कुछ ही मिनटों में जलकर राख...चालक की सूझबूझ से बची जान

Edited By Manisha rana, Updated: 08 Apr, 2026 12:40 PM

car fire in sonipat

सोनीपत से गुजरने वाले गोहाना बाईपास पर उस समय सनसनी फैल गई, जब मयूर विहार से चलकर फरीदाबाद जा रहे एक कार चालक की टाटा अल्ट्राज कार में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई।

सोनीपत (सन्नी मलिक) : सोनीपत से गुजरने वाले गोहाना बाईपास पर उस समय सनसनी फैल गई, जब मयूर विहार से चलकर फरीदाबाद जा रहे एक कार चालक की टाटा अल्ट्राज कार में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग लगने के बाद कुछ ही मिनटों में उसकी कार जलकर राख हो गई, लेकिन गनीमत यह रही कि आग लगने से पहले ही कार चालक की सूझबूझ ने उसकी जान बचा ली।

बता दें कि गौरव नाम का यह कार मालिक सोनीपत के मयूर विहार से फरीदाबाद के लिए निकला था लेकिन जब यह अपनी कार में सीएनजी भरवाने के लिए गोहाना बाईपास पर पहुंचा तो इसकी कार में अचानक से तकनीकी कमी आ गई और यह नीचे उतरा तो देखते ही देखते इसके सामने इसकी मेहनत की कमाई में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। इसकी कार से निकलने वाले धुएं और आग की लपेटों ने इसके लाखों रुपए पर पानी फेर दिया। जैसे ही सोनीपत फायर विभाग को इसकी सूचना मिली तो कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग पूरी तरह टाटा अल्ट्राज कार को राख कर चुकी थी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)          

 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!