सोनीपत में दिनदहाड़े मर्डर ! यूनिवर्सिटी पार्किंग में बेरहमी से युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Edited By Krishan Rana, Updated: 12 Apr, 2026 06:23 PM

murder in broad daylight in sonipat a young man was brutally murdered in a univ

सोनीपत में दिनदहाड़े ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी की पार्किंग में एक युवक की बेरहमी से

सोनीपत (सन्नी मलिक) : सोनीपत में दिनदहाड़े हत्या की वारदात ने एक बार फिर कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। सोनीपत में स्थित ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी की पार्किंग में हत्या जैसी वारदात को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि दो गाड़ी सवार युवकों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर बेरहमी से मौत के घाट उतारा है। सूचना के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। फिलहाल राई थाना पुलिस ने हत्याकांड की जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि सोनीपत के गांव भूरी निवासी संदीप जो अपनी गाड़ी को किराए पर चलने का काम करता था। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार दो नौजवान युवक जो हाथों में लाठी और डंडे लेकर आए थे। उन्होंने मृतक पर लगातार हमला किया है और किसी को भी बीच में न आने की बात कही क्योंकि मृतक संदीप बार-बार किसी के पास फोन कर रहा था और उसे अपशब्द बोल रहा था। 

उसी के बाद यह दो नौजवान युवक पहुंचे थे, जिन्होंने लगातार संदीप पर हमला किया था। मृतक पर लाठी डंडों से बेरहमी से हमला किया और जब तक हमला किया जब तक उसकी जान नहीं निकल गई और उसके बाद उसी की गाड़ी लेकर वहां से चले गए और कुछ दूरी पर ही गाड़ी छोड़कर दोनों हमलावर फरार हो गए।  

वहीं मौके पर पहुंचे डीसीपी क्राइम नरेंद्र कादयान ने बताया कि घरेलू विवाद के चलते संदीप की हत्या की गई है। संदीप पर गाड़ी सवार दो युवकों ने लाठी-डंडों से हमला किया है और उसकी हत्या की है। मामले में टीमों का गठन कर दिया गया है जल्द ही आरोपी गिरफ्तारी कर ली जाएगी। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)              

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!