Edited By Krishan Rana, Updated: 10 Apr, 2026 07:37 PM

सोनीपत में पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने
सोनीपत (सन्नी मलिक) : सोनीपत में पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। देवडू रोड की गली नंबर 5 में एक पति ने अपनी ही पत्नी को गोली मार दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घायल महिला को पहले सिविल अस्पताल और फिर गंभीर हालत में पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। वहीं सोनीपत सेक्टर 27 थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार सुरजीत नाम के शख्स ने अपनी पत्नी पूनम को गोली मार दी। पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था और तलाक का मुकदमा भी चल रहा है। घायल पूनम, जो मूल रूप से मुजफ्फरनगर की रहने वाली है और बच्चों के पालन-पोषण के लिए ब्यूटी पार्लर चलाती है और आज जब महिला घर पर अकेली थी। उसका पति वहां आया और उसे दो गोली मार दी जिसमें एक गोली महिला के हाथ और दूसरी गोली महिला के पेट में लगी है।
पहले भी अपनी पत्नी पर कर चुका है हमला
आरोपी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। पुलिस घायल महिला को तुरंत सिविल अस्पताल लेकर पहुंची, जहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रेफर कर दिया। आरोपी सुरजीत कुछ दिन पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया था और इससे पहले भी वह अपनी पत्नी पर हमला कर चुका है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही सेक्टर-27 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अब पूरे मामले की गहन जांच करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
मामले में जानकारी देते हुए सेक्टर 27 थाना प्रभारी सवित कुमार ने बताया कि देवडू रोड पर किराए के घर में रहने वाली महिला पूनम को दो गोली लगी है। एक गोली महिला के पेट और एक हाथ में लगी है। पत्नी के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और जल्दी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा जिसको लेकर कई टीमें गठित की गई है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)