मॉल पर फायरिंग करके भागे थे बदमाश, अब रेंगते हुए पहुंचे वापस, पुलिस ने निकाल दी हेकड़ी

Edited By Krishan Rana, Updated: 26 Feb, 2026 03:45 PM

the criminals who fled after firing at the mall now crawled back the police to

हरियाणा के यमुनानगर में सिटी मॉल में फायरिंग करके दहशत फैलाने वाले बदमाशों को

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता) : हरियाणा के यमुनानगर में सिटी मॉल में फायरिंग करके दहशत फैलाने वाले बदमाशों को टांगों पर प्लास्टर चढ़ा कर मौके की शिनाख्त करने के लिए लाया गया। हालांकि बदमाश चलने के लायक तो नहीं थे, फिर भी टांगों पर प्लास्टर चढ़ा जमीन पर रेंगते हुए यह बदमाश लोगों के लिए तमाशा बने हुए थे।

 यमुनानगर सिटी थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि 7 फरवरी की रोत को यह तीनों बदमाश सीटी मॉल में पहुंचे थे। इनमें से 2 ने मॉल पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी, जबकि उनका तीसरा साथी बाइक पर खड़ा रहा। फिरौती मांगने, दहशत फैलाने को लेकर की गई इस फायरिंग के बाद कुछ ही घंटे में इन बदमाशों को पुलिस की विभिन्न टीमों ने घेरकर काबू कर लिया था। पुलिस एनकाउंटर में इनमें से दो को टांग में गोली लगी और तीसरा बाइक से गिरने से घायल हो गया था।

PunjabKesari

थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह  ने बताया कि मौके की शिनाख्त करने के लिए प्रोटेक्शन वारंट पर लेकर इनको यहां लाया गया है। इन को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी ने आगे यह भी बताया कि इनका मकसद लूटपाट, फिरौती करके दहशत फैलाना था, जिनको रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!