करनाल में STF ने किया बदमाशों का एनकाउंटर, गोली लगने के बाद काबू, पुराने फायरिंग मामले में थे शामिल

Edited By Krishan Rana, Updated: 03 Mar, 2026 08:29 PM

stf encounters criminals in karnal they were captured after being shot they we

करनाल में STF ने 2 शूटरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल

करनाल : करनाल में STF ने 2 शूटरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उनको काबू किया गया। करनाल के सिविल अस्पताल में बदमाशों का इलाज चल रहा है। एसटीएफ की टीम मंगलवार देर शाम बदमाशों की घेराबंदी करने गई थी।

एसटीएफ डीएसपी अमन कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि STF करनाल टीम को आज सूचना मिली थी 2 शूटर कुराली रोड पर मौजूद हैं। दोनों शूटरों को पकड़ने के लिए STF की टीम पहुंची थी। इस दौरान दोनों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी, जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की और दोनों और बदमाशों के पैरों में गोली लग गई। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में लाया गया है, वहां दोनों की स्थिति ठीक है।

PunjabKesari

पहल न्यूट्रिशन फायरिंग मामले में थे शामिल

डीएसपी अमन ने आगे बताया कि दोनों बदमाशों के पास मौके से दो पिस्टल और एक बैग बरामद हुआ है, जिसकी चेकिंग की जाएगी और क्या कुछ बरामद होगा यह जांच के बाद ही बताएंगे। उन्होंने बताया पकड़े गए दोनों आरोपी दोदवा सोनीपत के रहने वाले हैं। इन्होंने पहल न्यूट्रिशन पर 27 फरवरी को फायरिंग की थी। उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मी बाल-बाल इस हमले में बचे हैं।  

बदमाशों का पहले से हैं क्रिमिनल रिकॉर्ड 

डीएसपी ने कहा पकड़े गए दोनों बदमाशों का क्रिमिनल रिकॉर्ड है, इन्हीं बदमाशों ने फायरिंग करने के बाद एक वीडियो भी जारी किया था। जांच में सामने आया है कि दोनों करनाल में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। पकड़े गए दोनों बदमाशों के नाम आशीष और कपिल है। इन बदमाशों के ऊपर पहले भी कई मामले दर्ज हैं। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!