Edited By Manisha rana, Updated: 02 Mar, 2026 11:04 AM

मॉडल टाऊन क्षेत्र में नाबालिग का सिर मुंडवा कर गली में घुमाने पर परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी है। किशोर की मां ने आरोप लगाया कि क्षेत्र की दुकान में काम करती है व शनिवार को उसकी तबीयत खराब थी। इसलिए वह काम पर नहीं जा सकी।
करनाल : मॉडल टाऊन क्षेत्र में नाबालिग का सिर मुंडवा कर गली में घुमाने पर परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी है। किशोर की मां ने आरोप लगाया कि क्षेत्र की दुकान में काम करती है व शनिवार को उसकी तबीयत खराब थी। इसलिए वह काम पर नहीं जा सकी।
दुकानदार उसके 12 वर्षीय बेटे को काम करवाने के लिए ले जाने लगा। उन्होंने इसके लिए मना किया लेकिन फिर भी दुकानदार जबरन बच्चे को दुकान पर ले गया। वहां बेटे के साथ काफी देर तक मारपीट की व बाथरूम में भी बंद रखा। जब उन्हें इस घटना का पता चला तो वह दुकानदार के पास गई और उससे बच्चे को छोड़ने के लिए कहा। आरोप है कि दुकान पर काम करने वाले अन्य लोगों ने भी नाबालिग के साथ मारपीट की व उसका सिर मुंडवा दिया।
इस मामले में दुकानदार का कहना है कि बच्चे ने दुकान में चोरी की थी। जब उसे पकड़ा तो हमें गालियां देने लगा। दुकान पर ही उसने हंगामा भी किया। इसी वजह से गुस्से में आकर उसने बच्चे के साथ मारपीट की और सिर मुंडवा दिया। सैक्टर-13 चौकी के सब-इंस्पैक्टर सुंदर सिंह ने बताया कि महिला ने दुकानदार के खिलाफ शिकायत दी है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)