दिल्ली में हरियाणा कांग्रेस विधायक दल की बैठक शुरू, भूपेंद्र सिंह हुड्डा कर रहे हैं अध्यक्षता

Edited By Deepak Kumar, Updated: 06 Feb, 2026 06:19 PM

the haryana congress legislative party meeting has begun in delhi chaired by bh

हरियाणा कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में शुरू हो गई है। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा

दिल्ली (कमल कंसल) : हरियाणा कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में शुरू हो गई है। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा कर रहे हैं। इस बैठक के बाद पार्टी की ओर से आधिकारिक बयान जारी किए जाने की संभावना है।

मिली जानकारी के अनुसार बैठक में हरियाणा की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों, संगठनात्मक मजबूती और आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। बैठक में कांग्रेस के सभी विधायक शामिल हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि बैठक के दौरान विधानसभा सत्र, जनहित से जुड़े मुद्दों और सरकार की नीतियों को लेकर पार्टी की भूमिका तय करने पर भी मंथन होगा। हरियाणा बजट के मद्देनजर भी इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!