परिवार का इकलौता सहारा छिना; सड़क हादसे में मजदूर की दर्दनाक मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Edited By Krishan Rana, Updated: 20 Jun, 2026 01:29 PM

the family s sole support was lost a laborer tragically died in a road a

हरियाणा के सोनीपत जिले से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां देर रात घर लौट रहे मजदूर की

सोनीपत : हरियाणा के सोनीपत जिले से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां देर रात घर लौट रहे मजदूर की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान सोनीपत के गांव उदेशीपुर निवासी 42 वर्षीय वजीर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वजीर मजदूरी कर स्कूटी पर सवार होकर घर लौट रहा था कि पावर हाउस के पास सामने से आ रही एक बाइक के साथ टक्कर हो गई। हादसा इतना भयंकर था कि वजीर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं बाइक सवार घटना के बाद मौके से फरार हो गया।

वहीं हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। अस्पताल में पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल भिजवाया गया।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)               

 

 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!