बेल से छूट कर आए बदमाश ने फिर मांगी फिरौती- 'पैसे दे दो या फिर हाथ पैर तुड़वाकर मानोगे'(pics)

Edited By Isha, Updated: 21 May, 2020 05:42 PM

हांसी बस स्टैंड के पीछे चरणसिंह मार्केट में स्थित प्रेम स्टूडियो के मालिक से बदमाश एक बार फिर बुधवार को फिरौती मांगने पहुंच गये। दो बदमाश दुकान के अंदर आए और काउंटर पर स्टूडियो मालिक

हिसार(संदीप सैनी)- हांसी बस स्टैंड के पीछे चरणसिंह मार्केट में स्थित प्रेम स्टूडियो के मालिक से बदमाश एक बार फिर बुधवार को फिरौती मांगने पहुंच गए।  इस दौरान पैसे मांगने की घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।
PunjabKesari
कैमरे में साफ तौर पर देखा गया कि दो बदमाश दुकान के अंदर आए और काउंटर पर स्टूडियो मालिक प्रेम वर्मा के भाई राजेश से कहने लगे कि तुम्हारे समझ में नहीं आता क्या..इतनी बार समझा लिया पैसे दे दो या फिर हाथ पैर तुड़वाकर मानोगे। फिरौती मांगने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गये। सूचना मिलते ही शहर थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंच गए। 

PunjabKesari
आपको बता दें कि इसी साल मार्च महीने में स्टूडियो मालिक से पांच लाख की फिरौती मांगी गई थी। इस मामले में गिरफ्तार हुए सभी आरोपित बेल पर जेल से बाहर आ चुके हैं। फोटोग्राफर ने बताया कि बुधवार को फिर इन्हीं में से एक बदमाश शेखपुरा निवासी धर्मबीर एक अन्य युवक के साथ स्टूडियो में आया और पैसे की डिमांड करते हुए धमकी दी। पुलिस ने मामले में तफ्तीश शुरु कर दी है।

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!