रजिस्ट्री क्लर्क ने चंद पैसों के लिए बेचा इमान, ACB ने रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा, ऐसे जाल में फंसा...

Edited By Krishan Rana, Updated: 10 Mar, 2026 04:03 PM

registry clerk sold his conscience for a few bucks caught red handed taking bri

चरखी दादरी के लघु सचिवालय में रोहतक एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक

चरखी दादरी : चरखी दादरी के लघु सचिवालय में तैनात एक रजिस्ट्री क्लर्क को रिश्वत लेते हुए रोहतक एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी क्लर्क जमीन की रजिस्ट्री में लगी आपत्ति हटाने के बदले रिश्वत की मांग कर रहा था। शिकायत मिलने के बाद एसीबी टीम ने ट्रैप लगाकर कार्रवाई की।

जानकारी के अनुसार ACB रोहतक को सोमवार को शिकायत मिली थी कि दादरी लघु सचिवालय में तैनात रजिस्ट्री क्लर्क अनिल शर्मा जमीन की रजिस्ट्री से आपत्ति हटाने के बदले पैसे मांग रहा है। शिकायतकर्ता प्रीतम कुमार ने बताया कि वह गांव छपार में स्थित 378 वर्गगज के प्लॉट की रजिस्ट्री करवाना चाहता था। इस दौरान क्लर्क ने उससे 7 हजार रुपए रिश्वत की मांग की और बार-बार परेशान करने लगा।

इस पर प्रीतम कुमार ने मामले की शिकायत एसीबी रोहतक से कर दी। शिकायत मिलने के बाद ACB टीम ने इंस्पेक्टर संजीव कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई की योजना बनाई। टीम ने शिकायतकर्ता को कैमिकल लगे 5 हजार रुपए देकर क्लर्क को देने के लिए भेजा। सोमवार दोपहर करीब एक बजे जैसे ही शिकायतकर्ता ने क्लर्क को पैसे दिए, पहले से तैयार एसीबी टीम ने मौके पर ही दबिश देकर आरोपी को 5 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।

कार्रवाई के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में रोहतक शुगर मिल की प्रबंध निदेशक श्वेता सुहाग मौजूद रहीं। एसीबी टीम ने आरोपी क्लर्क को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)   

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!