Edited By Naveen Dalal, Updated: 17 Jun, 2019 10:14 PM
दिल्ली और राजस्थान जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर भिवानी शहर में बने ओवरब्रिज पर टूटी सड़क के कारण कार सन्तुलन...
भिवानी (अशोक भारद्वाज): दिल्ली और राजस्थान जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर भिवानी शहर में बने ओवरब्रिज पर टूटी सड़क के कारण कार सन्तुलन बिगड़ने से फुटपाथ को क्रॉस कर पुल की ग्रील को तोड़ती हुई नीचे जा गिरी। बताया जा रहा है गाड़ी में दो युवक सवार थे, गाड़ी ओवरब्रिज की काफी ऊंचाई से गिरने के कारण दोनों युवकों की हालत गंभीर बनी हुई है। जिनको स्थानीय लोगों ने गाड़ी के अंदर से निकालकर नजदीकी अस्पताल भेजा।
स्थानीय लोगों ने बताया कि यहाँ ओवरब्रिज पर कई माह से मुरम्मत का काम चला हुआ है। एक माह पहले ओवरब्रिज पर भी सड़क नई बनाई थी,लेकिन सड़क कुछ दिनों बाद ही खराब हो गई। नई सड़क जिसपर लाखों खर्च किया गया, लेकिन ओवरब्रिज की सड़क पिचक्कर ओवरब्रिज के दोनो किनारों पर इक्कट्ठी हो गई और सड़क पर कई बड़े उचे नीचे गड्ढे बन गए।जिसके चलते पहले भी कई हादसे हो चुके है।