तरुण भंडारी ने नियुक्ति के बाद सीएम आवास पर पहुंचकर जताया आभार

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 08 Jan, 2025 04:14 PM

tarun bhandari reached cm residence after appointment and expressed

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कार्यालय में हुई प्रमुख नियुक्तियों में से तरुण भंडारी को फिर से सीएम का राजनीतिक सचिव नियुक्त किया गया है। तरुण भंडारी इससे पहले मनोहर लाल के मुख्यमंत्री रहते हुए उनके भी राजनीतिक सचिव के रूप में कार्यरत थे।

चंडीगढ़ (चंद्रशेखर धरणी) : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कार्यालय में हुई प्रमुख नियुक्तियों में से तरुण भंडारी को फिर से सीएम का राजनीतिक सचिव नियुक्त किया गया है। तरुण भंडारी इससे पहले मनोहर लाल के मुख्यमंत्री रहते हुए उनके भी राजनीतिक सचिव के रूप में कार्यरत थे। 

भंडारी को केद्रीय ऊर्जा मंत्री और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का विश्वास पात्र माना जाता है। उनकी गिनती नायब सिंह सैनी के भरोसेमंद व्यक्तियों में होती है। संगठन और चुनाव प्रबंधन में भी भंडारी का एक लंबा अनुभव है। राजनीतिक सचिव के पद पर फिर से नियुक्ति मिलने के बाद तरुण भंडारी और सैकड़ो लोगों ने सीएम आवास पर पहुंचकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार जताया। इस दौरान ब्राह्मण नेता ललित शर्मा समेत कई लोग मौजूद थे।

दिखा चुके हैं अपना राजनीतिक अनुभव 

तरुण भंडारी पिछले वर्ष हरियाणा में हुए लोकसभा और विधानसभा चुनाव में अपने राजनीतिक अनुभव का जलवा दिखा चुके हैं। तरुण भंडारी के प्रयासों से बीते वर्ष कांग्रेस के अनेक दिग्गज नेता भारती जनता पार्टी में शामिल हुए थे, जिससे प्रदेश में भाजपा को काफी मजबूती मिली। इनमें किरण चौधरी, श्रुति चौधरी, नवीन जिंदल जैसे प्रमुख नाम शामिल है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!