गरीबी का फायदा उठाकर दोस्त की बीवी से किया रेप, आरोपी ने दी जान से मारने की धमकी

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 30 Jan, 2025 02:45 PM

taking advantage of poverty friend s wife was raped accused threatened

पलवल में मामला सामने आया है जहां विवाहिता के साथ उसके पति के दोस्त ने ही रेप कर दिया। बहीन थाना में दी गई शिकायत के अनुसार, पीड़िता अपने पति के साथ गुरुग्राम में रहती थी।

पलवल : पलवल में मामला सामने आया है जहां विवाहिता के साथ उसके पति के दोस्त ने ही रेप कर दिया। बहीन थाना में दी गई शिकायत के अनुसार, पीड़िता अपने पति के साथ गुरुग्राम में रहती थी। इस दौरान अपने पति के दोस्त नासिर से मुलाकात हुई। इस वजह से नासिर का पीड़िता के घर आना-जाना हो गया। 

नासिर पर आरोप है कि उसने पति की आर्थिक स्थिति का फायदा उठाकर पीड़ित महिला को अपनी बातों में फंसा लिया। आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर अपने गांव में ले जाकर कई बार रेप किया। बाद में आरोपी ने दूसरी लड़की से शादी कर ली। जब पीड़िता ने शादी की बात की तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया और जान से मारने की धमकी दी।

PunjabKesari

पीड़िता अपने मायके पहुंची और परिजनों को पूरी घटना बताई। परिजनों के साथ बहीन थाने पहुंची पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!