पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कुरुक्षेत्र से दिल्ली तक वंदे भारत ट्रेन में किया सफर

Edited By Manisha rana, Updated: 09 Nov, 2025 12:59 PM

subhash sudha travelled from kurukshetra to delhi in the vande bharat train

हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूरे होने अगले दिन ही कुरुक्षेत्र को वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलना जिला के लिए बहुत ही ऐतिहासिक और गौरवमयी पल है।

कुरुक्षेत्र (कपिल) : हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूरे होने अगले दिन ही कुरुक्षेत्र को वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलना जिला के लिए बहुत ही ऐतिहासिक और गौरवमयी पल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बनारस से शनिवार को देश को चार वंदे भारत ट्रेनों की सौगात दी है, इनमें से एक ट्रेन का लाभ धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र के नागरिकों को भी मिलने वाला है। इस भूमि पर भगवान श्रीकृष्ण ने मानव जाति की भलाई के लिए गीता का उपदेश दिया था। उन्होंने कुरुक्षेत्र वासियों की तरफ से वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया, क्योंकि वंदे भारत ट्रेन से यहां पर आने वाले पर्यटकों को सुविधाएं मिलेंगी।

हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा शनिवार को रेलवे स्टेशन परिसर में वंदे भारत ट्रेन के ठहराव के स्वागत को लेकर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। कार्यक्रम में पहुंचने पर पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा का रेलवे के अधिकारियों द्वारा पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कुरुक्षेत्र से दिल्ली तक वंदे भारत ट्रेन में सफर किया।

हरियाणा पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, सांसद नवीन जिंदल ने कुरुक्षेत्र को वंदे भारत ट्रेन की सौगात दिलवाने के लिए प्रयास किए हैं। कुरुक्षेत्र के नागरिक मुख्यमंत्री, सांसद और उन्हें मिलने परल लगातार मांग करते थे कि कुरुक्षेत्र के लिए कब वो दिन आएगी जब यहां पर भी वंदे भारत ट्रेन रुकेगी। सभी के प्रयास से आज वो दिन मिला है, जब यहां पर वंदे भारत ट्रेन ने रुकना शुरू किया है। उन्होंने कहा कि शहर में रेलवे लाइन पर 5 क्रॉसिंग फाटकों पर लंबा जाम लग जाता है। उस जाम से जल्द ही मुक्ति मिलने वाली है। इन सभी क्रॉसिंगों को कवर करते हुए रेलवे द्वारा एलिवेटेड ट्रैक तैयार किया जा रहा है, जो जल्द ही जनता को समर्पित किया जाएगा।

पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूरे हुए। इसी अवसर पर देशभर में समारोह का आयोजन करके जश्न के रूप में मनाया गया। वंदे मातरम केवल एक गीत नहीं है, बल्कि हमारी पहचान है हमारे देश का एक नाम है। उन्होंने शहरवासियों को कहा कि 15 नवंबर से कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का आरम्भ होने जा रहा है। इस बार गीता जयंती के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा इस महोत्सव में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विदेशों के नागरिक शामिल होंगे। इस बात को ध्यान में रखते हुए शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने में लगे रहें ताकि बाहर से आने वालों को पता चले कि अब सीएम सिटी में गीता महोत्सव देखने का मौका मिला है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र का विकास को विश्व स्तरीय कार्यक्रमों के मानकों को ध्यान में रखते हुए करवाया जा रहा है। मुख्यमंत्री के सामने शहर के विकास की जो भी बात रखी जाती है, वो उसी समय पूरी की जा रही है। आने वाले दिनों में कुरुक्षेत्र को प्रदेश के साथ-साथ देश में विशेष पहचान से जाना जाएगा। इस मौके पर पुष्कर रमन त्रिपाठी, चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, सुभाष कलसाना, सांसद नवीन जिंदल के कार्यालय से धर्मवीर, कष्ट निवारण समिति के सदस्य विनोद गर्ग, हरीश अरोड़ा, मुकेश चौहान सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!