CM सैनी ने कुरुक्षेत्र से विशेष ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, नांदेड़ साहिब के लिए 800 से अधिक श्रद्धालु रवाना

Edited By Harman, Updated: 05 May, 2026 05:20 PM

cm saini flags off special train from kurukshetra for nanded sahib

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र से श्री नांदेड़ साहिब के लिए तीर्थ यात्रियों की विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज का दिन गुरु संगत के लिए बड़ी खुशी का दिन है। उन्होंने कहा कि...

कुरुक्षेत्र (रणदीप) : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र से श्री नांदेड़ साहिब के लिए तीर्थ यात्रियों की विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज का दिन गुरु संगत के लिए बड़ी खुशी का दिन है। उन्होंने कहा कि सैकड़ो की संख्या में साध संगत इस विशेष ट्रेन से सचखंड श्री हजूर साहब नांदेड के दर्शन के लिए कर प्रस्थान कर रही है।

PunjabKesari

कुरुक्षेत्र और श्री नांदेड़ साहिब को जोड़ने वाली यह विशेष ट्रेन भारत की आध्यात्मिक धारा के प्रवाह का प्रतीक बन रही है। आज सिख इतिहास के महान नायक महाराज सरदार जस्सा सिंह रामगढ़िया जी का जन्म दिवस भी, मैं उन्हें शत-शत नमन करता हूं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और संवर्धन के लिए अभूतपूर्व कार्य किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने गत 25 नवंबर को श्री गुरु तेग बहादुर जी को समर्पित सिक्के डाक टिकट और कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया।

PunjabKesari

इस तीर्थ यात्रा पर जाने वाले यात्रियों से अनुरोध कि वहां जाकर गुरु साहब की शिक्षाओं को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लें। गत 28 मार्च को भगवान श्री राम की जन्म भूमि अयोध्या धाम के लिए विशेष ट्रेन भेजी गई। आज यह दूसरी ट्रेन श्री हजूर साहब भेजी जा रही जिसमें 9 जिलों से 800 से अधिक श्रद्धालुओं को तीर्थ यात्रा पर भेजा जा रहा है। प्रदेश में अनेक शिक्षक व स्वास्थ्य संस्थानों सड़कों चौक द्वारा आदि गुरु साहिबान के नाम पर स्थापित किए गए। मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं से अपने परिवार के साथ-साथ हरियाणा की खुशहाली शांति और समृद्धि के लिए भी प्रार्थना करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने 15 मई को सिरसा से सचखंड श्री हजूर साहब नांदेड जी के लिए ट्रेन रवाना करने की भी घोषणा की।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!