तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन मजदूरों को मारी टक्कर, एक की हुई मौत

Edited By Manisha rana, Updated: 22 Apr, 2022 11:45 AM

speeding car hit three bike riders one died

जिले के सैन्य क्षेत्र स्थित मालरोड पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीन मजदूर घायल हो गए, जिनमें से डॉक्टरों ने बिहार निवासी राहुल ...

अंबाला (अमन) : जिले के सैन्य क्षेत्र स्थित मालरोड पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीन मजदूर घायल हो गए, जिनमें से डॉक्टरों ने बिहार निवासी राहुल को मृत घोषित कर दिया और सिर व पैर में गंभीर चोट लगे यूपी के मदन पाल और उगाड़ा के निर्मल को इलाज के लिए चंडीगढ़ पीजीआई रैफर कर दिया गया है। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया है।

वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में लिया। बताया जा रहा है कि तीनों मजदूरी करते हैं और काम कर घर जा रहे थे। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!