AI समिट में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर बोले कृष्ण बेदी, विपक्ष जानबूझकर राजनीति करें तो देश का अपमान होता है
Edited By Krishan Rana, Updated: 21 Feb, 2026 05:02 PM

हरियाणा के केबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने AI समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर कहा कि
करनाल : हरियाणा के केबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने AI समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर कहा कि सारी बात सबके सामने आ चुकी है। विपक्ष रचनात्मक भूमिका करे तो देश का सम्मान बढ़ता है विपरीत इसके अगर विपक्ष जानबूझकर राजनीति करें तो देश का अपमान भी होता है।
केबिनेट मंत्री ने कहा कि ये चीजें समझ नहीं आ रही है कि कांग्रेस किन लोगों से प्रेरित होकर यह काम कर रही है। केबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी आज करनाल पहुंचे हुए थे।
अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट ने टैरिफ को अवैध बताया है लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा 10% टैरिफ लगा दिया गया है, इस मामले पर कृष्ण बेदी ने कहा कि ये इंटरनेशनल मामला है। मैं हरियाणा सरकार का मंत्री हूं। अमेरिका के राष्ट्रपति जिस प्रकार की बिना सिर पैर की बातें कर रहे हैं पूरी दुनिया उससे परेशान है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)