हरियाणा में पकड़ी गई भैंसों की तस्करी: बंद कंटेनर में ठूंस-ठूंस कर भरी गई भैंसे, लोगों ने दबोचा

Edited By Shivam, Updated: 08 Nov, 2020 01:09 AM

smuggling of buffalo caught in haryana

भैंसों से ठुंस-ठुंस कर भरे हुए बंद बॉडी कंटेनर को लोगों ने रसूलपुर चौक पर काबू कर लिया। अपने आप को घिरता देख आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई लेकिन तब तक दर्जनभर भैंसो को लोग वहां से ले जा चुके थे। पुलिस ने...

पलवल (दिनेश): भैंसों से ठुंस-ठुंस कर भरे हुए बंद बॉडी कंटेनर को लोगों ने रसूलपुर चौक पर काबू कर लिया। अपने आप को घिरता देख आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई लेकिन तब तक दर्जनभर भैंसो को लोग वहां से ले जा चुके थे। पुलिस ने कंटेनर व भैंसो को पुलिस लाइन में छुडवाया और अज्ञात चालक के खिलाफ पशु क्ररुता का मामला दर्ज कर लिया।

पलवल कैंप थाना प्रभारी यादराम ने बताया कि शुक्रवार की सुबह सूचना मिली कि रसूलपुर चौक पर भैंसो से भरे हुए कंटेनर को लोगों ने काबू कर रखा है। सूचना मिलते ही वे टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। जहां देखा कि कंटेनर नंबर यूपी-15, बीटी-9027 को लोगों ने काबू कर रखा था जिस पर पीछे नंबर प्लेट नहीं लगी हुई थी। आरोपी चालक मौके से फरार हो चुका था। 

कंटेनर से भैंसों को उतारकर गिनती की गई तो उनकी संख्या 40-42 थी जिनको ठुंस-ठुंस कर भरा हुआ था। दर्जनभर भैंसों को लोग वहां से लेकर जा चुके थे। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि इन भैंसों को राजस्थान से पलवल होते हुए अलीगढ़ (यूपी) ले जाया जा रहा था। फिलहाल अज्ञात चालक के खिलाफ पशु क्रूरता एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!