गाड़ी की पार्किंग को लेकर गोहाना में चली गोली, आरोपी गाड़ी चालक मौके से फरार

Edited By Vivek Rai, Updated: 05 Jun, 2022 11:10 PM

shot fired in gohana over car parking accused driver absconded from the spot

सोनीपत के गोहाना में सड़क पर गाड़ी खड़ी करने को लेकर दो लोग आपस में भिड गए। मामले इतना बढ़ गया कि एक गाड़ी चालक ने दूसरे पर गोली चला दी। गनीमत रही कि चालक गोली से बाल बाल बच गया। घटना को अंजाम देने के बाद गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते...

गोहाना(सुनील): सोनीपत के गोहाना में सड़क पर गाड़ी खड़ी करने को लेकर दो लोग आपस में भिड गए। मामले इतना बढ़ गया कि एक गाड़ी चालक ने दूसरे पर गोली चला दी। गनीमत रही कि चालक गोली से बाल बाल बच गया। घटना को अंजाम देने के बाद गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौकर पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।

 गोली चलाने वाले व्यक्ति की गाड़ी की हुई पहचान

जानकारी के अनुसार गोहाना में एक कार्यक्रम के दौरान गाड़ी पार्क करने को लेकर 2 लोगों के बीच कहा सुनी हो गई थी। पीड़ित कार चालक के मुताबिक एक व्यक्ति ने सड़क के बीच में गाड़ी खड़ी कर रखी थी। जब गाड़ी हटाने को कहा तो आरोपी गाड़ी चालक ने दूसरे कार चालक पर गोली चला दी। व्यक्ति गोली से बाल-बाल बचा। आरोपी द्वारा चलाई गई गोली की वजह से पीड़ित व्यक्ति की गाडी का शीशा भी टूट गया। गोली चलाने के बाद गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया। गोलीबारी की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने गोली चलाने वाले व्यक्ति की गाड़ी की पहचान कर ली है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!