Haryana Assembly Election:  बांगर से चुनावी कैम्पेन का शंखनाद करेंगे शाह, जींद में पहली को रैली

Edited By Isha, Updated: 31 Aug, 2024 04:37 PM

shah will start his election campaign from bangar

: भाजपा रविवार को बांगर की धरती से विधानसभा चुनावों के प्रचार का शंखनाद करेगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जींद के एकलव्य मैदान में ‘जन आशीर्वाद’ रैली के जरिये चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे। शाह के साथ केंद्रीय शिक्षा मंत्री व चुनाव इंचार्ज...

चंडीगढ़: भाजपा रविवार को बांगर की धरती से विधानसभा चुनावों के प्रचार का शंखनाद करेगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जींद के एकलव्य मैदान में ‘जन आशीर्वाद’ रैली के जरिये चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे। शाह के साथ केंद्रीय शिक्षा मंत्री व चुनाव इंचार्ज धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय बिजली व शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर, त्रिपुरा के पूर्व सीएम व चुनाव के सह-प्रभारी बिप्लब कुमार देब के साथ और भी केंद्रीय मंत्री जींद पहुंचेंगे।

सीएम नायब सिंह सैनी, प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, हरियाणा प्रभारी डॉ़ सतीश पूनिया, सह-प्रभारी सुरेंद्र नागर, संगठन महामंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा के अलावा हरियाणा भाजपा के अधिकांश दिग्गज नेता इस रैली के जरिये अपनी ताकत दिखाएंगे।

इस रैली के बाद भाजपा पूरी तरह से चुनावी रंग में रंगी नज़र आएगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की हलकावार रैलियां और रोड-शो पहले की तरह जारी रहेंगे। पहली सितंबर को ही सोनीपत में पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन व सीएम के पूर्व मीडिया एडवाइर राजीव जैन भी रैली कर रहे हैं। भाजपा ने प्रदेश में लगातार तीसरी बार जीत हासिल करने के लिए बिसात बिछा दी है। हर क्षेत्र और हर वर्ग को साधने के लिए भाजपा के दिग्गज मैदान में उतरेंगे। पिछले कई दिनों ने केंद्रीय मंत्री हरियाणा में कार्यक्रम कर रहे हैं।

हाल ही में दलित सम्मान स्वाभिमान समारोह में केंद्रीय मंत्री – अर्जुन राम मेघवाल और मनोहर लाल पहुंचे। अब राजनीति के बड़े खिलाड़ी हरियाणा के रण में उतरेंगे। राजनीतिक उठापटक का दौर शुरू होने वाला है। भाजपा ‘बांगर की धरती’ से जाटलैंड को साधने का प्रयास करेगी।
 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!