Haryana में इस कार्यक्रम में कांग्रेस के निलंबित विधायक भी अतिथि, जानें क्या खास

Edited By Isha, Updated: 19 Jun, 2026 12:52 PM

suspended congress mla also a guest at this event in haryana

21 जून को मनाए जाने वाले 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर हरियाणा सरकार ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। राज्य के सभी 23 जिलों व 81 उपमंडलों में बड़े स्तर पर योग कार्यक्रम होंगे। आयुष विभाग की सूची

चंडीगढ़: 21 जून को मनाए जाने वाले 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर हरियाणा सरकार ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। राज्य के सभी 23 जिलों व 81 उपमंडलों में बड़े स्तर पर योग कार्यक्रम होंगे। आयुष विभाग की सूची के अनुसार मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, राज्य मंत्री, सांसद, विधायक और विभिन्न बोर्ड-निगमों के पदाधिकारी इन कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

सरकार ने योग कार्यक्रमों में कांग्रेस की निलंबित विधायक शैली चौधरी को नारायणगढ़, रतिया में जरनैल सिंह, व्यासपुर में रेनू बाला योग कार्यक्रम में शामिल होंगे। राज्य स्तरीय कार्यक्रम पंचकूला में होगा। यहां मुख्यमंत्री सैनी मुख्य अतिथि रहेंगे। उनके साथ स्वास्थ्य व आयुष मंत्री आरती राव, राज्य भाजपा अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता शामिल होंगी।

अंबाला में निकाय मंत्री विपुल गोयल, भिवानी में कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, फतेहाबाद में राज्यसभा सदस्य संजय भाटिया, हिसार में खेल मंत्री गौरव गौतम, झज्जर में राज्य सभा सदस्य सुभाष बराला, दादरी में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, जींद में विकास व पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार, कैथल में सांसद नवीन जिंदल, करनाल में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री मनोहर लाल, हांसी में सांसद धर्मबीर सिंह, रेवाड़ी में लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा, महेंद्रगढ़ में महिला व बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी, रोहतक में सहकारिता मंत्री अरविंद शर्मा, सिरसा में विधानसभा उपाध्यक्ष कृष्ण लाल मिड्ढा, कुरुक्षेत्र में मंत्री अनिल विज जिला स्तरीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!