Edited By Isha, Updated: 11 Jun, 2026 12:23 PM

राज्य के सभी कानून, नियम, सरकारी आदेश, परिपत्र, अधिसूचनाएं और नीतियां अब एक ही जगह डिजिटल रूप में उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके लिए ऑनलाइन पोर्टल बनाया जाएगा जिसमें सर्च करने की सुविधा भी होगी।
चंडीगढ़: राज्य के सभी कानून, नियम, सरकारी आदेश, परिपत्र, अधिसूचनाएं और नीतियां अब एक ही जगह डिजिटल रूप में उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके लिए ऑनलाइन पोर्टल बनाया जाएगा जिसमें सर्च करने की सुविधा भी होगी।
यह पोर्टल एक डिजिटल संग्रह की तरह होगा जहां सभी जरूरी सरकारी दस्तावेज एक जगह मिलेंगे। इन्हें विभाग, विषय और अंतिम अपडेट की तारीख के हिसाब से व्यवस्थित किया जाएगा। इसके लिए सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने अधिनियम, नियम, विनियम, आदेश और अन्य दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी तैयार कर 25 जून तक जमा करें।
साथ ही सरकार पुराने और अनुपयोगी हो चुके नियमों की भी समीक्षा कर रही है। इसका उद्देश्य यह पहचानना है कि कौन से नियम अब जरूरी नहीं हैं, कौन से बहुत जटिल या दोहराए गए हैं ताकि उन्हें हटाया या सरल किया जा सके।