हरियाणा की IIT में महिला प्रोफेसर का यौन शोषण, 2 प्रोफेसरों पर लगे आरोप... महिला आयोग तक पहुंचा मामला

Edited By Isha, Updated: 16 Nov, 2024 07:21 PM

sexual harassment of a female professor in haryana s iit

सोनीपत के राई में स्थित भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान में महिला कर्मचारी से यौन शोषण का मामला सामने आया है। महिला कर्मचारी ने भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान सोनीपत में तैनात दो प्रोफेसरो पर लगाए यौन शोषण के आरोप लगाए है।

सोनीपत( सन्नी मलिक):  सोनीपत के राई में स्थित भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान में महिला कर्मचारी से यौन शोषण का मामला सामने आया है। महिला कर्मचारी ने भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान सोनीपत में तैनात दो प्रोफेसरो पर लगाए यौन शोषण के आरोप लगाए है। महिला की शिकायत के बाद राई थाना पुलिस ने दोनों प्रोफेसरो पर मामला दर्ज कर लिया है। वहीं महिला की शिकायत पर आज महिला आयोग की वाइस चेयरमैन सोनिया अग्रवाल भी भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान पहुंची थी और संस्थान में महिला कर्मचारी और आरोपी दोनों प्रोफेसरो से की गहन पूछताछ की है। महिला आयोग और पुलिस का कहना है कि मामले में सख्त से सख्त से कार्रवाई की जाएगी।

सोनीपत के राई में स्थित इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ इनफर्मेशन टक्नोलॉजी और संस्थान की एक महिला कर्मचारी ने दो प्रोफेसर पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं, जिसकी शिकायत पहले महिला ने संस्थान के अधिकारियों की दी थी जिसके बाद मामले में आपसी समझौता करवा दिया गया था,लेकिन उसके बाद भी महिला कर्मचारी के आरोप है कि प्रोफेसर द्वारा यौन शोषण जारी रहा। महिला ने तंग आकर इसकी शिकायत महिला आयोग और पुलिस को दी हैं। 

महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों प्रोफेसरो पर मामला दर्ज कर लिया गया है।वही महिला आयोग की वाइस चेयरमैन सोनिया अग्रवाल भी आज संस्थान पहुंची और आरोपी दोनों प्रोफेसरो से पूछताछ की।महिला आयोग की वाइस चेयरमैन सोनिया अग्रवाल ने बताया कि महिला कर्मचारी ने यौन शोषण के आरोप लगाए थे ये आरोप दो प्रोफेसरो पर लगाए गए हैं।जिसकी जांच के लिए आज यहां आए हैं। मामले में गहनता से जांच की जा रही हैं।

क्या कहना है पुलिस का 
मामले में जानकारी देते हुए राई थाना प्रभारी सितेंद्र ने बताया कि भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान सोनीपत से एक महिला कर्मचारी की शिकायत मिली थी कि दो प्रोफेसर द्वारा यौन शोषण किया जा रहा है। शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले में गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!