सड़क किनारे 2 युवकों का शव मिलने से सनसनी, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Edited By Vivek Rai, Updated: 18 Mar, 2022 04:59 PM

sensation after finding dead bodies of 2 youths on the roadside

रोहतक हिसार रोड स्थित औद्योगिक क्षेत्र में सड़क के किनारे दो युवकों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर सिटी थाना पुलिस डीएसपी रविन्द्र तथा एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।

रोहतक(दीपक): रोहतक हिसार रोड स्थित औद्योगिक क्षेत्र में सड़क के किनारे दो युवकों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर सिटी थाना पुलिस डीएसपी रविन्द्र तथा एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। दोनों की मौत का कारण सड़क हादसा माना जा रहा है। लेकिन फिर भी पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई करने की बात कह रही है।

बताया जा रहा है कि रोहतक शहर के शास्त्री नगर के रहने वाले महेंद्र और पप्पू हिसार रोड स्थित औद्योगिक क्षेत्र में काम करते थे। शाम को उन्होंने घर पर फोन किया कि कंपनी में पार्टी करने के बाद वह घर लौट आएंगे। लेकिन देर शाम उन दोनों के शव हिसार रोड खेत रोड के किनारे मोटरसाइकिल के साथ मिले। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद शहर थाना पुलिस व डीएसपी रविंद्र मौके पर पहुंचे और जांच के लिए एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया।

 (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भीबस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!