नारनौल में सनसनी: लाल बेडशीट में लिपटा मिला 32 वर्षीय महिला का शव, हाथ पर बंधी पट्टी खोल रही गहरे राज!

Edited By Isha, Updated: 19 Jul, 2026 09:05 AM

body of 32 year old woman found wrapped in a red bedsheet

नौलाजा-शहबाजपुर नदी मार्ग पर शनिवार दोपहर करीब 32 वर्षीय अज्ञात महिला का शव लाल रंग की बेडशीट में लिपटा मिला। शव देखकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या की आशंका के मद्देनजर जांच शुरू कर दी है।

नारनौल: नौलाजा-शहबाजपुर नदी मार्ग पर शनिवार दोपहर करीब 32 वर्षीय अज्ञात महिला का शव लाल रंग की बेडशीट में लिपटा मिला। शव देखकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या की आशंका के मद्देनजर जांच शुरू कर दी है।

प्राथमिक जांच में महिला के पास से उसकी पहचान से संबंधित कोई दस्तावेज या अन्य सामान बरामद नहीं हुआ। पुलिस आसपास के गांवों में पूछताछ कर रही है तथा विभिन्न थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों से भी शव का मिलान कराया जा रहा है।

शव की स्थिति के आधार पर पुलिस ने आशंका जताई है कि महिला की मौत करीब तीन से चार दिन पहले हुई होगी। महिला के गले में काले रंग का धागा बंधा मिला, जबकि दाहिने हाथ पर पट्टी बंधी हुई थी। उसने सफेद रंग की टी-शर्ट, पायजामा और चुन्नी पहन रखी थी। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!