Kurukshetra: हाइवे पर मिला युवक का अर्धनग्न शव, गर्दन पर चोट के निशान, हत्या की आशंका

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 15 Jan, 2026 09:06 PM

semi naked body of young man was found on highway in kurukshetra

कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद क्षेत्र में गुरुवार सुबह दिल्ली-चंडीगढ़ NH-44 के नजदीक दंगल ग्राउंड के पास एक युवक का अर्धनग्न शव मिलने से सनसनी फैल गई।

कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद क्षेत्र में गुरुवार सुबह दिल्ली-चंडीगढ़ NH-44 के नजदीक दंगल ग्राउंड के पास एक युवक का अर्धनग्न शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव खून से सना हुआ था और गर्दन के आसपास गहरे चोट के निशान पाए गए। प्राथमिक जांच मं हत्या की आशंका जताई जा रही है। 

सूचना मिलते ही थाना शाहाबाद की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। चूंकि दंगल ग्राउंड का क्षेत्र रेलवे सीमा में आता है, इसलिए राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) को भी सूचित किया गया। GRP ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर मौके से आवश्यक साक्ष्य एकत्र करवाए। सुबह के समय वहां से गुजर रहे राहगीरों ने शव देखकर पुलिस को जानकारी दी थी।

मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है। वह ब्लैक हुड्डी, नीली जींस और सफेद जूते पहने हुए था। शव के पास कोई पहचान पत्र नहीं मिला, लेकिन तलाशी के दौरान दो डेबिट कार्ड बरामद हुए। एक कार्ड पर “राजेश पुत्र भीम” और दूसरे पर “भारती शाह” का नाम लिखा है। इन डॉक्यूमेंट्स के आधार पर पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी हुई है।

थाना शाहाबाद के प्रभारी जगदीश टामक ने बताया कि युवक की गर्दन पर चोट के निशान हैं और प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का प्रतीत होता है। घटनास्थल पर लड़ाई या हथियार के कोई प्रत्यक्ष संकेत नहीं मिले हैं, जिससे आशंका है कि वारदात किसी अन्य स्थान पर हुई हो।

कुरुक्षेत्र GRP के एएसआई विकास ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मृत्यु का वास्तविक कारण स्पष्ट होगा। प्रारंभिक जांच में एटीएम कार्ड के आधार पर मृतक की पहचान राजेश कुमार, निवासी चंडीगढ़ के रूप में की गई है। इसी जानकारी के आधार पर परिवार को सूचित कर दिया गया है। परिजनों के आने के बाद ही पहचान की आधिकारिक पुष्टि की जाएगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!