कुरुक्षेत्र में युवक ने किया सुसाइड, फंदे से लटका मिला शव, बीमारी और शराब की लत से था परेशान

Edited By Krishan Rana, Updated: 27 Apr, 2026 06:53 PM

a young man committed suicide in kurukshetra his body was found hanging from a

जिले के रतनगढ़ गांव में एक 28 वर्षीय युवक द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला

कुरुक्षेत्र (कपिल शर्मा) : जिले के रतनगढ़ गांव में एक 28 वर्षीय युवक द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। पड़ोसी ने युवक को फंदे पर लटका देखा तो तुरंत उसके छोटे भाई को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को बुलाया गया।

मृतक की पहचान नंद किशोर के रूप में हुई है, जो रंग-पुताई का काम करता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

घर में अकेला था युवक
परिजनों के अनुसार घटना के समय नंद किशोर घर पर अकेला था। उसका भाई और मां काम पर गए हुए थे। पड़ोसी द्वारा सूचना देने के बाद भाई मौके पर पहुंचा, जहां नंद किशोर को छत के पंखे से रस्सी के सहारे लटका पाया गया।

बीमारी और शराब की लत से था परेशान
परिजनों ने बताया कि नंद किशोर को शराब की लत थी, जिसके चलते उसका लीवर डैमेज हो चुका था। वह लंबे समय से बीमार चल रहा था और इसी कारण मानसिक रूप से परेशान रहता था। उसने काम पर जाना भी छोड़ दिया था, हालांकि उसका इलाज चल रहा था।

पुलिस जांच में जुटी
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और परिजनों के बयान दर्ज किए। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)                     

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!